DniNews.Live

मलिहाबाद में 2 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म:डीलर बोले- शाम तक रिफिलिंग होगी, अधिकारियों का दावा- स्टॉक बहुत है

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर आज लगातार दूसरे दिन लंबी लाइनें लगी हैं। ग्राहकों की एकबारगी बढ़ी मांग से पेट्रोल पंप बार-बार खाली हो रहे हैं। इस बीच इंडियन ऑयल की तरफ से पीसी कर बताया गया कि एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। हमारे पास स्टॉक हमेशा की तरह है। ज्यादातर पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोग अफवाह में आकर बेवजह भीड़ लगा रहे हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही 1-1 किमी लंबी कतार में गाड़ियां खड़ी हो गईं। कई पेट्रोल पंप पर पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल दिया जा रहा है। मलिहाबाद में 2 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। डीलर ने बताया- शाम तक ईंधन की रिफिलिंग होगी। डीएम आवास, बीकेटी के बांकेनगर का पेट्रोल पंप खाली हो चुका है। मुंशी पुलिया में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सुबह 9 बजे पेट्रोल खत्म हुआ था। दोपहर 2 बजे यहां दोबारा पेट्रोल मिलना शुरू हो गया। बंथरा के अनारी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप, सरोजनीनगर में अमौसी के बेहटवा स्थित बुद्धा फ्यूल पंप पर और बगल में ही भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का पेट्रोल खत्म हो गया। 5 तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल पंपों से पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *