DniNews.Live

कानपुर के कई इलाकों में बारिश:अचानक मौसम बदला, ओलावृष्टि और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी; किसान घरों में रखें फसल

कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। बादल छाए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया- आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम ने गर्मी से राहत दी है। किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। गेहूं, सरसों आदि की कटाई का समय आ गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा। आज बादलों के साथ बारिश होगी मौसम वैज्ञानिक एस एन पाण्डेय बताते है, कानपुर मण्डल मे हल्के बादल, कहीं कहीं गहरे बादल छाए रहेंगे। कहीं बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। फिलहाल ये बारिश बहुत अधिक रहने वाली नहीं है। लेकिन ये बारिश किसनों के लिए जरूर चिंताजनक है। जहां पर किसानों ने अपनी फसल थ्रेसिंग करके रखी होगी। वहां नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। मेरे द्वारा पहले भी इस तरीके की एडवाइज जारी की गई थी। किसान अब खेतों में फसल को काट कर न रखे। अनाज को थ्रेसिंग करने के बाद घरों और गोदाम में रखें। जब प्री मानसून की गतिविधियां होती है, तो कुछ सिस्टम बहुत तेजी से बनती है। किसान अनाज घरों में रखें, तेज बारिश और बर्फ गिरने का अलर्ट एस एन पांडेय बताते है कभी-कभी गरज दार बादल और लाइटिंग होने की तेज संभावना बन जाती है। जब कई जगह से मॉइश्चर का फ़्लो होने लगता है। आज दोपहर में बादल छाए रहेंगे। आज कानपुर मण्डल में बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। किसान सजग और सतर्क रहें। जैसा की प्री मानसून में तेज बारिश और ओले (बर्फ) गिरने की संभावना बन जाती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? 28 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *