DniNews.Live

बदायूं में जमीन विवाद में पथराव, 12 लोग गिरफ्तार:दो पक्षों में हुई थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के हिंडौर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई और कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शुभान, शोएब, कामराम, आरिस, अरशद, असलम, साबिर, कमर, भूरे, सालिम, दानिश और रागिर शामिल हैं। सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ यह झगड़ा अचानक हिंसक हो गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *