भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मास्टर राजीव तोमर के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत किया गया। उन्हें जिलाध्यक्ष बनने पर फूलमाला पहनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश में अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भारत के सामने कोई भी देश सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। शर्मा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और पिछड़ा प्रदेश माना जाता था। जहां लोग व्यापार करने से डरते थे। लेकिन 2017 के बाद योगी सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। तीनों सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत होगी राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने नीरज शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी परिस्थिति में भाजपा नहीं छोड़ी। संगठन ने उन्हें दोबारा मौका दिया है, जो एक बड़ी बात है। राठी ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनपद की तीनों सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में दोबारा एनडीए की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राजीव तोमर ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, सुभाष शर्मा, मास्टर पंकज शर्मा, गौरव शर्मा भानू, अनिरुद्ध तोमर, सभासद शौकीन तोमर, महिपाल सिंह नैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, सत्यबीर सिंह बड़का, महामंडलेश्वर कृष्ण, सोनवीर सिंह, अरविंद तोमर, सत्येंद्र चौहान, श्री भगवान तोमर, पोविन्दर तोमर, रविन्द्र आर्य, अमित पंवार, राजगोपाल कश्यप, ओमपाल मलिक, मेधा, व्रत आर्य, सनी तोमर, गोपाल वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply