DniNews.Live

किसान की जेब काटने वाला गिरफ्तार:मैनपुरी में 20 हजार चोरी, 10 हजार रुपये बरामद

मैनपुरी पुलिस ने एक किसान की जेब काटकर 20 हजार रुपये चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई धनराशि में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। घटना 24 मार्च, 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम घुवासी (कुर्रा) निवासी जयवीर सिंह दीवानी रोड पर थे, तभी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए। उन्होंने जयवीर सिंह से रुई का रास्ता पूछा और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। रास्ते में दोनों युवकों ने जयवीर सिंह की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें ललूपुर पर छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मु0अ0सं0 201/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में मामले के जल्द खुलासे के लिए एक टीम गठित की थी। शुक्रवार, 27 मार्च, 2026 को प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए टप्पेबाजी के आरोपी कृष्णा गिहार (उम्र करीब 21 वर्ष) को पुसैना तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा गिहार पुत्र भूरे गिहार, निवासी शास्त्री नगर, थाना जैथरा, एटा का रहने वाला है। पूछताछ में अभियुक्त कृष्णा गिहार ने बताया कि 24 मार्च, 2026 को उसके साथी देवेंद्र उर्फ मनीष गिहार निवासी बौद्ध नगर, तिर्वा, थाना तिर्वा, कन्नौज ने दीवानी रोड पर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने उस व्यक्ति को उतारकर भाग गए थे। कृष्णा ने बताया कि बरामद 10 हजार रुपये उसी चोरी की धनराशि में से उसके हिस्से में आए थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *