DniNews.Live

कन्नौज में महिला की करंट लगने से मौत:इलाज के दौरान गई जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नयापुर्वा में घर की सफाई करते समय 57 वर्षीय महिला को करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने कन्नौज जनपद के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नयापुर्वा निवासी अनारकली पत्नी राम रतन के रूप में हुई है। वह अपने घर में सफाई का काम कर रही थी, तभी अचानक उसे करंट लग गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तिर्वा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। मृतका के दो बेटे, सचिन और ब्रजेश, अपनी मां की मौत से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *