DniNews.Live

मामा पर भांजी से दुष्कर्म, बहन को बेचने का आरोप:पीलीभीत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी 18 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन को पैसों के लालच में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2025 में स्कूल की छुट्टियों के दौरान उसकी मां ने उसे और उसकी छोटी बहन दामिनी को मामा के घर ग्राम पतरसिया भेजा था। जुलाई 2025 में उनकी मां की हत्या हो गई और पिता जेल चले गए, जिसके बाद दोनों बहनें मामा के भरोसे थीं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ महीनों तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में मामा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सितंबर 2025 में मामा और छोटा मामा उसकी छोटी बहन दामिनी को कहीं ले गए। तब से दामिनी का कोई पता नहीं चला है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि मामाओं ने पैसों के लालच में उसकी नाबालिग बहन को बेच दिया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि लगभग एक महीने पहले मामा ने कमरे में घुसकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने डरा-धमका कर एक वीडियो भी बनवाया, जिसमें पीड़िता से जबरन यह कहलवाया गया कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। काफी संघर्ष के बाद पीड़िता बरखेड़ा थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें लापता नाबालिग लड़की की तलाश कर रही हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *