लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में खेत से भूसा ले जाने से रोकने पर दबंगों ने किसान और उसके बेटे की पिटाई कर दी। मारपीट में किसान के बेटे का हाथ टूट गया। पीड़ित किसान ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में एक्शन लिया जाएगा। घटना 26 मार्च को मवई पड़ियाना निवासी लक्ष्मण के खेत में हुई। लक्ष्मण के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके खेत से भूसा ले जा रहे हैं। जब लक्ष्मण अपने खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद 7-8 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में से एक ने असलहे के बट से लक्ष्मण और उनके बेटे के सिर पर वार किया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस दौरान लक्ष्मण की सोने की चेन भी टूट गई। दोनों घायलों को तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

Leave a Reply