DniNews.Live

प्रधानमंत्री मोदी का 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट दौरा:एडीजी, डीआईजी ने तैयारियों का जायजा लिया, समय पर काम खत्म करने के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 मार्च को गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में, मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बुलंदशहर से चोला, ककोड़, झाझर होते हुए जहांगीरपुर से जेवर एयरपोर्ट तक के मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान, बुलंदशहर से आने वाली बसों और अन्य वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त, बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडेय, सीओ सिकंदराबाद भास्कर और सीओ खुर्जा शोभित कुमार सहित संबंधित थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *