DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ से कांग्रेसी दिल्ली महारैली के लिए रवाना:40 कार और 2 दर्जन बसों से रवाना हुए कांग्रेसी

हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता सुबह से ही दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि जनपद हापुड़ से लगभग 2 दर्जन बसों और 40 कारों के काफिले के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और आप ही कांग्रेस की ताकत हैं।” इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, डॉक्टर शोएब, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष मोशीन खान, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, सलमान राणा, जकी गोहरी, पवन कौशिक, डॉक्टर फराहीम, मुजम्मिल मलिक, ऋषि निषाद, इकबाल प्रधान, चौधरी मुरसलीन, सुधीर शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा और भरत लाल शर्मा सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/rFDyC6M

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *