DniNews.Live

इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता ननिहाल पहुंचे:धुरंधर-2 में मन अटकेया…गाना गाया, कहा- उन्नाव मेरा घर, यहां सभी अपने हैं

इंडियन आइडल सीजन-14 के विजेता गायक वैभव गुप्ता शुक्रवार को अपने ननिहाल सहजनी (उन्नाव) पहुंचे। फिल्म ‘धुरंधर-2’ में उनके गाए गीत “मन अटकेया” को मिली लोकप्रियता के बाद यह उनकी पहली ननिहाल यात्रा थी। यहां परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वैभव गुप्ता ने कहा कि उन्नाव उनका घर है। यहां सभी अपने हैं। उन्होंने ‘धुरंधर-2’ के गीत को मिले स्नेह के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी बताया कि संगीत प्रेमियों का समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे आगे भी बेहतर संगीत प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। वैभव अपने मामा मदन मोहन गुप्ता के आवास पर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। मामा मदन मोहन गुप्ता ने वैभव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके ममेरे भाई अश्वनी गुप्ता और विशाल गुप्ता ने बताया कि बचपन से ही वैभव को गायकी का शौक था, जिसने उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल से लेकर अब तक पूरा परिवार उनके साथ रहा है और आगे भी उनका समर्थन करता रहेगा। वैभव ने बताया कि फिल्म ‘धुरंधर-2’ के गीत लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने उन्हें बधाई दी थी और उनकी आवाज की सराहना की थी। उन्होंने इस पल को अपने लिए विशेष और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमिता मिश्रा, महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता सहित अभिनेता अंकित, अनुराग कुशवाहा, अंशु गुप्ता, आकाश यादव, कुशांक गुप्ता और कॉमेडियन लक्ष्य निगम जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वैभव गुप्ता की सफलता से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है और उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *