नागा बाबा ट्रस्ट मंदिर परिसर स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में रामनवमी का पावन उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शीश का दानी समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मां ज्वाला देवी मंदिर महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या और नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों एवं बच्चों के लिए फल, मिठाई, मेवे, टॉफी, चॉकलेट, खिलौने तथा श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे वातावरण में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ पुजारी मां सरोज गैरोला, मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, अतिथि डॉली गुप्ता, विमला गुप्ता, राधा सिंगल, माधुरी, रेनू, जया, कमला और रोशनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply