DniNews.Live

सपा कहती हैं लापता गैस, सपा माहौल बिगाड़ रही:बरेली में कैबिनेट मंत्री बोले-प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

बरेली कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता ‘लापता गैस’ का शोर मचाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि गैस का उत्पादन यहां नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। मंत्री ने बरेली जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में किसी भी नागरिक को गैस की समस्या नहीं होनी चाहिए और आपूर्ति सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाई जाए। 50 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने कॉलेज परिसर में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए। विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक 1000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराकर कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर कई युवाओं का मौके पर ही चयन कर लिया गया, जिससे छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कैबिनेट मंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बांटे नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दोनों मंत्रियों ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और कॉर्पोरेट जगत के बीच की दूरी को कम करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *