DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भोजपुर में प्रेमिका के पति को मारी गोली:पीठ के आर-पार हुई बुलेट, पीड़ित बोला- अफेयर का विरोध करने पर मारा, पत्नी साथ नहीं रहती

भोजपुर में शनिवार देर रात अवैध संबंध में पत्नी के प्रेमी ने पति को गोली मार दी। बुलेट दाहिने साइड बांह को चीरते हुए पीठ से निकल गई। गंभीर हालत में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया है। अवैध संबंध के विरोध करने पर गोली मारी गई है। घायल की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी सुजीत कुमार उर्फ गोलू कुमार(27) के तौर पर हुई है। श्राद्धकर्म में गए थे, लौटते समय वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना मुफस्सिल इलाके के भकुरा गांव की है। जान से मारने की धमकी मिली थी पीड़ित ने बताया कि सुनीता से मेरी शादी 3 मई 2021 में हुई थी। मेरे साथ रहना नहीं चाहती थी। दो साल पहले अपने अपने मायके बड़का खड़ाव चली गई थी। शादी के पहले से ही दरियापुर गांव के हरी ओम से उसका अफेयर चल रहा था। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को भकुरा गांव में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गया था। जहां पत्नी के प्रेमी से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर उसने मुझे गोली मार दी। मरीज की हालत गंभीर सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि पीठ से गोली आर-पार हो गई है। पसली डैमेज हो गया है। सीटी स्कैन के बाद उसका ऑपरेशन किया जाएगा। हालांकि अभी मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। एसडीपीओ-1 राज कुमार साह ने बताया कि युवक को गोली प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मारी गई है। जख्मी ने एक युवक का नाम बताया है। उसी आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/wUoMxq7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *