DniNews.Live

बिजनौर में तीन सड़क हादसों में दो की मौत:रावली और मंडावर क्षेत्र में तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

बिजनौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये हादसे बिजनौर कोतवाली शहर के रावली और मंडावर क्षेत्र में हुए हैं। पहला हादसा बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के रावली रोड पर हुआ। 27 वर्षीय कोमल, पुत्र बलराम सिंह, निवासी ब्रामपुरी रावली, देर शाम मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक साइकिल सवार से टकराकर अनियंत्रित हो गई। बाइक टकराने से कोमल नीचे गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में एक बच्चा है और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। उनकी शादी को पांच साल हुए थे। दूसरे हादसे में 4 लोग घायल दूसरा हादसा भी इसी रावली रोड पर हुआ। 45 वर्षीय जगदीश, पुत्र पुरन सिंह, निवासी चांदपुर पतियापाड़ा, अपनी 40 वर्षीय पत्नी किरण के साथ बिजनौर के ब्रामपुरी स्थित अपनी ससुराल आए थे। वे अपनी सास की दवाई दिलवाने बिजनौर जा रहे थे, तभी बड़कले के पास उनकी स्कूटी एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जगदीश, उनकी पत्नी किरण और बाइक सवार दो लड़के घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे हादसे में युवक की मौत तीसरा हादसा बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में हुआ। 23 वर्षीय अजय कुमार, पुत्र उदल कुमार, निवासी भोगपुर थाना मंडावर, अपनी नानी के यहां कबूलपुर में परिवार सहित रह रहे थे। देर शाम वे अपने दादा से मिलने भोगपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय रतनपुर और रानीपुर के बीच रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से अजय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दो बहन व दो भाई में सबसे बड़ा था। वह हाईस्कूल तक पढ़ा हुआ था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *