नमस्कार, कल की बड़ी खबर फुटबॉलर मेसी के लिए कोलकाता में हुए बवाल से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान से खतरे को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मेसी कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, तो फैंस ने तोड़फोड़ की; हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। वे कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने 70 फीट ऊंची अपनी मूर्ति का वर्चुअल उद्घाटन किया। सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के जल्दी चले जाने से नाराज फैंस ने तोड़फोड़ की। उन्होंने बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। फैंस ने कहा कि उन्होंने 10 से 15 हजार रुपए की टिकट खरीदी थी, लेकिन मेसी केवल 20 मिनट ही रुके। उन्हें मेसी की एक झलक तक नहीं मिल सकी। CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी: मामले में मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मेसी हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। मेसी ने शाहरुख खान और राहुल गांधी से भी मुलकात की। पढ़ें पूरी खबर… 2. पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, योगी प्रस्तावक बने, किसी और ने नामांकन नहीं किया पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया, उनके अलावा कोई उम्मीदवार नहीं था। ऐसे में पंकज चौधरी का निर्विरोध चुना जाना तय है। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। खबर सुनकर रोने लगीं मां: गोरखपुर में दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने चौधरी की मां को बेटे के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बात बताई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रोते हुए कहा- बेटा आगे बढ़े, यही आशीर्वाद है। पंकज चौधरी 7 बार के सांसद हैं: वे योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं और महाराजगंज से सांसद रहे हैं। पंकज को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। साथ ही वे सीएम योगी आदित्यनाथ के भी भरोसेमंद नेता हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. लखनऊ में 55 दिन बाद मिले लापता भाजपा नेता, कहा- हमीरपुर पुलिस को सबक सिखाना था हमीरपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद का चुनाव लड़ चुके प्रीतम सिंह 55 दिन बाद मिल गए हैं। वह लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक घर में छिपे थे। शुक्रवार देर रात पुलिस इनपुट के आधार पर वहां पहुंची और भाजपा नेता को बरामद किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं पुलिस को सबक सिखाने के लिए अंडरग्राउंड हुआ था। 18 अक्टूबर को प्रीतम के पेट्रोल पंप पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। उनके घर नहीं लौटने पर परिवार ने आरोप लगाया कि प्रीतम को पुलिस ने उठाया और वह घर नहीं आए। 3 बार लोकसभा, 1 बार विधायकी का चुनाव लड़ा हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर राठ कस्बा है। यहां की सियासत में प्रीतम सिंह किसान जाना-पहचाना नाम है। लोधी बिरादरी में प्रीतम बुंदेलखंड के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्होंने बीजेपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 3 बार लोकसभा और 1 बार विधायकी का चुनाव लड़ा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. कोहरे का कहर, 38 गाड़ियां टकराईं, नोएडा में 15 वाहन भिड़े, यूपी में 8 हादसे में 4 की मौत यूपी में शनिवार सुबह कोहरे के चलते 8 सड़क हादसे हुए। इसमें 38 गाड़ियां टकराईं। 4 की जान चली गई और 22 लोग घायल हो गए। लखनऊ, बाराबंकी, बरेली और गोरखपुर समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। पॉइंट वाइज पढ़िए कहां हुए हादसे- पढ़ें पूरी खबर… 5. शिवराज सिंह को पाकिस्तान से जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई’ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा है। गृह मंत्रालय को हमले का इनपुट मिला है। इसके बाद भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिवराज पहले से Z+ सुरक्षा में हैं, अब सिक्योरिटी और सख्त हो गई है। शिवराज भाजपा अध्यक्ष की रेस में आगे: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवराज को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसमें उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। Z+ सिक्योरिटी के बारे में जानिए: देश में Z+ सिक्योरिटी सबसे ऊंची सुरक्षा व्यवस्था होती है। यह VVIP नेताओं को दी जाती है। इसमें करीब 55 सुरक्षाकर्मी, जिनमें NSG कमांडो भी शामिल होते हैं, तीन घेरों में तैनात रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. पाकिस्तान में रणवीर-अक्षय पर FIR की मांग, धुरंधर फिल्म को लेकर विवाद पाकिस्तान के कराची की एक अदालत में फिल्म धुरंधर के खिलाफ याचिका दायर हुई है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और फिल्म निर्माता पर FIR की मांग की गई है। आरोप है कि फिल्म में बेनजीर भुट्टो और उनकी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के झंडे और रैलियों के दृश्य बिना अनुमति दिखाए गए। पार्टी को आतंकवाद समर्थक बताया गया, जिससे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचा। मिडिल ईस्ट के कई देशों में फिल्म पर बैन: धुरंधर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी। इसे पाकिस्तान विरोधी बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… राजस्थान में तालाब के रास्ते निकली बारात, नाव से पहुंचा दूल्हा राजस्थान के भीलवाड़ा में अनोखी बारात देखने को मिली। दूल्हा सात सजी नावों की बारात लेकर तालाब के रास्ते निकला। DJ पर नाचते-गाते बाराती 5 किलोमीटर सफर कर दुल्हन के गांव पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/TOxZsqd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply