DniNews.Live

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी का प्रदर्शन:नाले में पाइप डालकर चाय बनाई, थाली बजाकर विरोध जताया

सपा नेत्री और पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डिबाई-बुलंदशहर मार्ग पर नाले में पाइप डालकर चाय बनाई और थाली बजाकर अपना विरोध जताया। यह घटना शुक्रवार को हुई। अर्चना पांडा दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने नाले के बाहर सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि ईरान और रूस भारत के पुराने मित्र थे और हमारी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हुए भारतीय मुद्रा में तेल और गैस उपलब्ध करा रहे थे। पांडा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने नतमस्तक हैं और भारत के आर्थिक लाभ को नजरअंदाज कर अमेरिका के इशारों पर विदेश नीति तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कहने पर ही भारत ने ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग आज लाइनों में लगे हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *