DniNews.Live

मिल्कीपुर में 9.5 फीट लंबा-65 किलो वजनी अजगर मिला:ग्रामीणों ने सर्प मित्र को बुलाकर पकड़वाया; जंगल में सुरक्षित छोड़ा

अयोध्या के मिल्कीपुर थानाक्षेत्र के गोयड़ी पुरे शुक्ल गांव में 9.5 फीट लंबा और 65 किलो वजन का एक अजगर मिला है। ग्रामीणों ने सर्व मित्र को बुलाकर अजगर को रेस्क्यू किया है। इसके बाद वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर को आबादी में ग्रामीणों ने देखा दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गेहूं की मड़ाई के लिए खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने आबादी में अजगर को देखा। उन्होंने तत्काल सर्प मित्र राजू मिश्रा को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने तत्काल अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे बोरे में रखकर बांध दिया गया। वन विभाग के मिल्कीपुर बीट प्रभारी आनंद कुमार और अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। साथ ही टीम ने ग्रामीणों को ऐसी घटनाओं की तत्काल सूचना देने के लिए भी कहा है। गर्भवती बकरी का भी शिकार कर चुका है गांव के निवासी राकेश शुक्ला ने बताया कि यह अजगर कई दिनों से गांव के पास पीपल के पेड़ के पास देखा जा रहा था। ग्रामीण सत्यम चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह यह बांस की कोठी पर एक सियार के बच्चे का शिकार कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसने एक गर्भवती बकरी का भी शिकार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *