DniNews.Live

भदोही में 70.20 करोड़ की सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास:ज्ञानपुर विधायक ने गोपीगंज-दुर्गागंज मार्ग का किया भूमि पूजन

भदोही में अभोली विकास खंड के कुसौली गांव में शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने 70.20 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना भदोही-दुर्गागंज से गोपीगंज मार्ग के चंडीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए है। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शिलान्यास के बाद विधायक विपुल दुबे ने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का मार्ग है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, जिसके मद्देनजर इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा विधायक ने आगे कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, साथ ही व्यापार और शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, हरिओम सिंह, दिनेश पांडे, प्रदीप तिवारी, रमाकांत तिवारी, नेवुलाल, नागेंद्र, विनय मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *