यूपी के अलग अलग जिलों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन लगी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य है। शुक्रवार दोपहर को जिले के पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य रही। मोदीनगर, मुरादनगर, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, आरडीसीसी, विजयनगर और लोनी व मसूरी में भी पेट्रोल पंप सामान्य दिखे। शहर के कई क्षेत्रों में पंप कर्मचारी खुद गाड़ियों का इंतजार करते दिखे। यहां तक की कहीं भी लाइनें नहीं हैं। आज छुट्टी के चलते कम है भीड़ गाजियाबाद में हापुड रोड आरडीसी बस अड्डा और शहर के शहर के अलग-अलग स्थान पर पेट्रोल पंप पूरी तरह से सामान्य है। आज सरकारी छुट्टी का भी दिन है, जहां पंपों पर भीड़ भी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी और पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि सामान्य की तरह ही पेट्रोल पंपों पर लोग आ जा रहे हैं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। बस अड्डा के दो पेट्रोल पंप अपने निजीकरणों के चलते बंद हैं। आज रामनवमी की छुट्टी भी है। डीएम ने एसोसिएशन को दिए निर्देश डीएम रविंद्र मांदड़ ने एक दिन पहले पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएसओ अमित तिवारी और पेट्रोल पंप एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि कहीं भी अफवाह न फैलाई जाए। केन, बोतल और बिना वाहनों के पेट्रोल न दिया जाए। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी खुद मॉनिटरिंग करें। यह बोले अध्यक्ष विपिन शर्मा पेट्रोल पंप एसोसिशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद में कुल 105 पेट्रोल पंप है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल संबंधी कोई समस्या नहीं है, ना ही अभी तक तेल की कमी यहां पर है। यदि कोई पेट्रोल पंप कहीं बंद है तो वह अपने निजी कारणों के चलते हो सकता है।

Leave a Reply