DniNews.Live

गुलरा बंजारा की दो छात्राओं का सर्वोदय विद्यालय में चयन:कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

श्रावस्ती के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा की दो छात्राओं, कविता और फूलजहां का चयन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हुआ है। यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित होता है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एक आवासीय संस्थान है जो बालिकाओं को कक्षा 6 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। इसमें प्रवेश हर साल एक कड़ी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होता है। वहीं, छात्राओं की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने जानकारी दी कि गुलरा बंजारा विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिभावान बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगी कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं। समस्त स्टाफ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान करता है। ताकि छात्र-छात्राओं का चयन उच्च शिक्षा के लिए हो सके। इसका उद्देश्य उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। छात्राओं के इस चयन से उनके अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार में संतोष है। ग्रामीण क्षेत्र की इन छात्राओं की उपलब्धि को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *