भास्कर के ऑपरेशन बच्चेदानी के बाद 5 हॉस्पिटल सील:यहां भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है, 150 से ज्यादा अस्पतालों में सर्च ऑपरेशन जारी

भास्कर के ऑपरेशन यूट्रस के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के 5 अस्पतालों को सील कर दिया गया है। यहां पर भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। रक्सौल अनुमंडल के 150 से ज्यादा अस्पतालों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ये कार्रवाई ऑपरेशन पार्ट- 2 चलने के 4 घंटे बाद ही शुरू हो गई थी। हमारी खबर के बाद पूर्वी चंपारण के DM सौरभ जोरवाल ने टीम गठित की। इसमें एक मजिस्ट्रेट, एक DSP, स्वास्थ्य विभाग को शामिल किया गया। छापेमारी के लिए पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था।

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर