DniNews.Live

जेवर रैली: बुलंदशहर से 30 हजार कार्यकर्ता जाएंगे:उद्घाटन जनसभा के लिए 455 बसों की व्यवस्था, तैयारियां तेज

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर 28 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में बुलंदशहर जिले से लगभग 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं और आमजन को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए जिले की सातों तहसीलों से कुल 455 बसों की व्यवस्था की गई है। इनमें सदर, सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील से 100-100 बसें शामिल हैं। डिबाई, अनूपशहर और स्याना से 35-35 बसें भेजी जाएंगी, जबकि शिकारपुर तहसील से 45 बसें रवाना होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विलास चौहान के नेतृत्व में एक बैठक की। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पहले ही तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि बुलंदशहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *