DniNews.Live

बरेली में बूंदाबांदी, टेम्प्रेचर 30 डिग्री पहुंचा:आसमान में छाए बादल, तेज हवाएं चलने से उमस से मिली राहत

बरेली में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिन की शुरुआत उमस के साथ हुई। गर्मी का अहसास सामान्य से अधिक हो रहा था। दिन चढ़ते ही हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे गर्मी से राहत मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। फिलहाल शहर में हल्की फुहारें और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। कल के मुकाबले आज अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को मार्च की तपिश से बड़ी राहत मिली है। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तारबह रही हवा बारिश के साथ ही पश्चिम दिशा से चल रही 11 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 घंटों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर फुहारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। दोपहर 12:30 बजे तक बादलों की आवाजाही रहने के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *