DniNews.Live

फिरोजाबाद में 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार:अवैध असलहे, लूटे मोबाइल और बाइक बरामद

फिरोजाबाद में लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को थाना दक्षिण में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि अपाचे बाइक (UP 83 BD 6927) पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया था। इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थाना दक्षिण पुलिस टीम को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गोवर्धन की ठार कच्चा रास्ता क्षेत्र से दो आरोपियों कृष्णा (पुत्र सत्यप्रकाश) और यतेन्द्र (पुत्र ओमप्रकाश) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी श्रीराम कॉलोनी, थाना उत्तर के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 4 जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और 2 लूटे गए मोबाइल फोन (एक रेडमी और एक ओप्पो) बरामद किए गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में अतिरिक्त मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *