बिहार 13 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025-2026 की मेजबानी कर रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आज से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया।। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया। इस प्रतियोगिता में 1084 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 702 पुरुष एथलीट, 328 महिला एथलीट और 54 अधिकारी शामिल हैं। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में देशभर से आए सिविल सेवक अपनी एथलेटिक क्षमता, समर्पण और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए नया अध्याय लिखा जा रहा- प्रत्यय अमृत मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, ‘आज के प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सरकार में काम कर रहे हैं। कर्मचारी, पदाधिकारी होने के बावजूद इन लोगों ने अपने खेल के प्रति पैशन को जिंदा रखा है। कई राज्यों के खिलाड़ी भी यहां आए हैं। मैं इन सभी को राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में देखता हूं। बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए नया अध्याय लिखा जा रहा है।’ राज्य में अलग से खेल विभाग का गठन किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिल सके। सरकार न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि खेल कोटे से नौकरी भी दे रही है। अब बिहार में सिर्फ एक-दो खेल नहीं, बल्कि हर खेल विधा में प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जा रहा है। – प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव 40 से 60 साल के लोग भी इसमें ले रहे भाग इस प्रतियोगिता में रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो, रिले और हैमर थ्रो जैसे एथलेटिक्स इवेंट शामिल हैं। विशेष तौर पर 40 से 60 वर्ष की आयु के वेटरन्स एथलीटों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
https://ift.tt/GdFwKN1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply