DniNews.Live

पेट्रोल पंपों पर तीसरे दिन भी देर रात तक भीड़:गोंडा में लोग डिब्बे-ड्रम लेकर लाइन में लगे, धक्का-मुक्की, गाली गलौज

गोंडा में डीजल और पेट्रोल की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में लगातार तीसरे दिन भी देर रात तक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। धानेपुर से सामने आई तस्वीरों में लोग बड़े डिब्बे और बोतल लेकर डीजल-पेट्रोल भरवाते दिखे।धानेपुर में वाहन चालकों की तुलना में डिब्बे और बोतल लेकर आए लोगों की भीड़ अधिक थी। लाइनों में लगने को लेकर लोगों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पेट्रोल पंप संचालक ने देर रात पुलिस को बुलाया, जिसके बाद लोगों ने व्यवस्थित तरीके से लाइन लगाई और वितरण जारी रहा। धानेपुर के अलावा गोंडा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई अन्य पेट्रोल पंपों पर भी देर रात तक भारी भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन की अपील के बावजूद लोग बड़े डिब्बे, बोतल और ड्रम लेकर ईंधन लेने पहुंच रहे हैं। जिन गाड़ियों में आमतौर पर 100 से 500 रुपये का ईंधन भरवाया जाता था, उन्हें भी लोग पूरा भरवा रहे हैं और साथ लाए कंटेनरों में भी भर रहे हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि गोंडा में डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 6 तस्वीरें देखिए… प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, लेकिन इसके बावजूद लोग लगातार लाइनों में लग रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर की भीड़ लगाकर डीजल पेट्रोल ले रहे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जानकारी दी जा रही है कि गोंडा में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी लोग उन अपील पर ध्यान न देकर के लाइन में लग रहे हैं। गोंडा अपर जिलाधिकारी आलोक ने बताया कि मेरे द्वारा भी देर रात तक कई पेट्रोल पंपों पर जाकर के पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों को जागरूक किया गया है। डीजल और पेट्रोल गोंडा में पर्याप्त उपलब्ध है अफवाह जो फैली है उसी के चलते लगातार लोगों की पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *