DniNews.Live

इटावा में ट्रैक्टर-कार भिड़ंत, मजदूर की मौत:ट्रैक्टर मशीन में बैठकर लिंटर डालने जा रहे थे, एक साथी घायल

इटावा के भरथना क्षेत्र में भरथना-बकेवर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसा ग्राम कुंवारा स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ। मजदूर लेंटर डालने के काम के लिए ट्रैक्टर मशीन पर बैठकर भरथना जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायल का इलाज जारी है। लुधियानी गांव निवासी 55 वर्षीय हरवंश अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर मशीन पर बैठकर निर्माण कार्य के लिए भरथना की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर ग्राम कुंवारा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरवंश की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में हरवंश के साथ मौजूद उसका साथी सादिक अली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *