भारत विकास परिषद, सम्राट शाखा मेरठ द्वारा फाल्गुन महोत्सव, दुर्गा अष्टमी एवं नववर्ष संवत के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला इकाई, शाखा सदस्यों व मातृशक्ति सहित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए शाखा के चुनाव संपन्न कराए गए। प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक गिरिश शुक्ला की देखरेख में सर्वसम्मति से संजय शर्मा को अध्यक्ष, नितिन गोयल को सचिव, कनिका गोयल को कोषाध्यक्ष तथा ऋतु अग्रवाल को महिला सहभागिता प्रमुख चुना गया। नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पतंजलि मोदीनगर के प्रमुख स्वामी आरोग्य देव एवं पतंजलि वेलफेयर सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सैनी का शाखा संस्थापक विपिन गोयल और संजीव गुप्ता द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजन रितु अग्रवाल व निखिल अग्रवाल ने किया, जबकि मंच संचालन रितिक व शताक्षी अग्रवाल ने संभाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हास्य नाटिका, राधा-कृष्ण आधारित होली गीत, दुर्गा अष्टमी एवं नववर्ष से जुड़े कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान जनवरी, फरवरी व मार्च माह में वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाखा के सदस्यों व अतिथियों ने सहभागिता की। अंत में शाखा संरक्षक वीके शर्मा एडवोकेट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों को सुरुचि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply