DniNews.Live

थ्रेशर में कटकर इकलौते बेटे की मौत:आगरा में परिवार सरसों की मड़ाई कर रहा था, तिरपाल पर बच्चा लेटा; खिंचकर अंदर चला गया

आगरा में सरसों की मड़ाई के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लेटा 2 साल का मासूम अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव में हुआ। इकलौता बेटा था मानव
नगला मानसिंह गांव निवासी आकाश अपने परिजनों के साथ खेत पर सरसों की मड़ाई कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे मानव को थ्रेशर के पास तिरपाल पर लिटा दिया था। इसी दौरान मशीन चलने से तिरपाल खिंचकर अंदर चला गया और उसके साथ बच्चा भी मशीन में फंस गया। जब तक मशीन रोकी गई, तब तक देर हो चुकी थी। परिजन खून से लथपथ बच्चे को बाहर निकालकर मदद के लिए दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मानव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *