DniNews.Live

पूर्व भाजपा विधायक के ई-बाइक शोरूम में चोरी, CCTV:नीम के पेड़ से चढ़ कर घुसा चोर, नकाब बांधकर इत्मीनान से खंगाली दराजें

कानपुर के हनुमंत विहार में पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के ई-बाइक शोरूम में चोरी हो गई। बगल के खाली प्लाट में लगे नीम के पेड़ से चढ़ कर घुसा चोर नकदी पार कर ले गया। शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक के बेटे शोरूम पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक अधेड़ दराजों की तलाशी लेते हुए दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। सुबह शोरूम पहुंचने पर अस्त-व्यस्त मिला सामान जरौली स्थित शांति इंक्लेव निवासी पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया का हमीरपुर रोड पर ई-रिक्शा और बाइक शोरूम हैं, जिसकी देखरेख उनका बेटा हिमांशु करता है। पूर्व विधायक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह बेटा हिमांशु शोरूम पहुंचा और खोलने के बाद अंदर पहुंचा, तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उन्हें और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा तो चोर बगल के खाली प्लाट में खड़े नीम के पेड़ से चढ़कर शोरूम की छत पर पहुंचे। इसके बाद टीनशेड काटकर शोरूम के अंदर आए। इसके बाद शोरूम का गोलक तोड़ कर उसमें रखे 5 हजार रुपए नकद पार कर ले गए। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *