DniNews.Live

मथुरा के चंद्रावली देवी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किए, जयकारे लगाए

मथुरा के महावन जमुनापार रोड स्थित मां चंद्रावली देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही भक्त दर्शनों के लिए पहुंचने लगे, जिससे मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते और मां के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते दिखे। कई भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर माता को अर्पित कर रहे थे। मंदिर परिसर लगातार “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। महिलाएं, पुरुष और बच्चों में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात और दर्शन व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। मान्यता है कि मां चंद्रावली देवी मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसी कारण नवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पूरे दिन मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *