DniNews.Live

झांसी में टेम्प्रेचर 35°C:तेज धूप निकली, तेज हवा चलने से उमस से मिली राहत, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

झांसी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। 35 डिग्री तापमान के बीच कभी धूप तो कभी छांव होने से गर्मी से राहत दी। दोपहर में कभी तेज धूप तो कभी बादलों की छांव से लोगों को सुकून मिला।
सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और बादलों की छांव का सिलसिला चलता रहा, जिससे तेज गर्मी के बावजूद मौसम सुहाना बना रहा।
शहर की सड़कों, बाजारों और चौराहों पर निकले लोगों ने राहत महसूस की। खासतौर पर दुपहिया सवार, ठेला-फेरी वाले और दिहाड़ी मजदूरों को धूप के बीच मिल रही छांव से काफी राहत मिली।
मौसम के सुहाने होने का असर बाजारों में भी दिखा। आम दिनों के मुकाबले दोपहर में भी लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों के अनुसार, ग्राहक ज्यादा देर तक रुक रहे हैं, जिससे कारोबार में सुधार हुआ है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल बुखार का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों तक हल्की हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *