DniNews.Live

नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में भीड़:बारादेवी, तपेश्वरी और दुर्गा मंदिर में सुबह से लाइन लगी, घर-घर कन्याओं के पांव पखारे गए

कानपुर में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तपेश्वरी मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए कतार में लग गए। मंदिर में विशेष हवन का आयोजन हुआ। वहीं श्रद्धालु मन्नत के तहत जलाए गए अखंड दीपों का विधिवत पूजन कर रहे हैं। मान्यता है कि पहले दिन जलाया गया घी का दीप नौ दिन तक लगातार जलता है और नवमी के दिन पूजा के साथ इसका समापन होता है। नवमी के मौके पर शहर भर में कन्याभोज का आयोजन हुआ। लोगों ने कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर पूड़ी-हलवा और दही-जलेबी का प्रसाद खिलाया और आशीर्वाद लिया। तपेश्वरी मंदिर के साथ ही बारादेवी, आशादेवी, बुद्धादेवी समेत अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *