आगरा के हरीपर्वत थानाक्षेत्र में एक पार्षद पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता डिम्पी डागौर ने अपने पति रवि कुमार और सात अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डिम्पी का आरोप है कि उसकी शादी 4 नवंबर 2022 को रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 16 लाख रुपये का दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद रवि का व्यवहार बदल गया और उसने अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये की नकदी और कार की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने पति की मांगों से परेशान होकर घर बेचकर 5 लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल वालों का पेट नहीं भरा। पति के चुनाव जीतते ही संसुर, देवर और दोनों जेठानी ने मारपीट की। बाद में विषाक्त पदार्थ खिला दिया। पड़ोसियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके अलावा, 20 फरवरी 2024 को जब पीड़िता लगभग डेढ़ महीने की गर्भवती थी तो ससुरालिजनों ने मारपीट कर गर्भपात की गोलियां खिला दीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply