कानपुर में नवरात्रि के अंतिम दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तपेश्वरी मंदिर में अंतिम दिन लोग मन्नत के जलाए गए दीपक के लिए विशेष पूजन कर रहे हैं। भक्त लाइन लगाकर दर्शन कर रहे हैं, नारियल चढ़ाकर अंतिम दिन कन्याभोज भी कर रहे हैं।
शहर के तपेश्वरी मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्त मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लग गए। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी मनाई जाती है, इसलिए मंदिर में विशेष हवन भी किया जाता है। इस दिन होने वाला हवन और कन्याभोज का विशेष महत्व माना जाता है। मंदिर से लेकर घरों में लोगों ने कन्याभोज का आयोजन किया। इसमें कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें टीका लगाकर दही-जलेबी या पूड़ी-हलवा खिलाया जाता है। इसके बाद नन्ही कन्याओं से आशीर्वाद लिया जाता है।
शहर के तपेश्वरी मंदिर में विशेष मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन से यहां कटोरे में घी भरकर दीप जलाया जाता है। ये दीपक नौ दिनों तक लगातार जलते रहते हैं। इसके लिए भक्त मंदिर प्रशासन को घी देकर मन्नत मांगते हुए दीप जलवाते हैं। आखिरी नवरात्रि यानी नवमी के दिन पूजन कर इसका समापन किया जाता है। इसी तरह से शहर के दुर्गा मन्दिर, बारादेवी मन्दिर, आशादेवी मन्दिर और बुद्धादेवी मन्दिर में भी भक्तों की लाइन दिखाई दे रही है। आज अंतिन दिन मन्दि्रों में भक्त कन्याृभोज कर रहे है।

Leave a Reply