DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में जरूरतमंदों को कंबल बांटना शुरू:1019 कंबल खरीदे गए, शीत लहर बढ़ने पर डिस्ट्रीब्यूशन तेज होगा

कैमूर के मोहनिया अनुमंडल में ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने बताया कि कुल 1019 कंबल खरीदे गए हैं, जिनमें से मोहनिया प्रखंड में अब तक 109 जरूरतमंदों को बांटे जा चुके हैं। ये कंबल अनुमंडल के सभी ब्लॉकों में समान रूप से वितरित किए जाएंगे। पांडे ने बताया कि शीत लहर बढ़ने पर वितरण प्रक्रिया और तेज की जाएगी, ताकि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। वितरण कार्य विकास मित्रों की सहायता से किया जा रहा है, जिन्होंने पात्र व्यक्तियों की पहचान की है। पारदर्शिता के लिए लाभुकों से रसीद भी ली जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की कंबल वितरण के अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी अंचलाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी गई है। आवंटन प्राप्त होते ही अलाव जलाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि बढ़ती ठंड के बीच किसी भी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े।


https://ift.tt/4ea6EJf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *