DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में जमीन विवाद में जमकर चलीं लाठियां, VIDEO:महिलाओं को भी पीटा, सिर फूटा और हाथ टूटा, 6 लोग घायल

देवरिया में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष विवादित जमीन पर बनी दीवार तोड़ रहा था, जिसे रोकने पहुंचे दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। महिलाओं को भी पीटा गया। हमले में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फूटा। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में एक पक्ष से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। देखें मारपीट की 4 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… नीबी बरवां निवासी सुदामा यादव (50) पुत्र राजदेव का गांव के महेश यादव और गनेश यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ितों के अनुसार, विवादित भूमि पर पिछले दिनों तहसील प्रशासन ने पैमाइश कर पत्थर लगाए थे। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर दूसरे पक्ष ने जबरन दीवार तोड़ने की कोशिश की। घेरकर लाठी और डंडों से किया हमला सुदामा यादव, उनके भाई श्रवण यादव (45), रामविलास यादव (65) और उनकी पत्नी सवित्री देवी (65) ने विरोध किया, तो महेश यादव पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चलीं। लोग बचकर भागने लगे। कई लोग गिर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट में हरिओम यादव (29) पुत्र रामविलास, विद्यावती देवी (50) पत्नी सुदामा और कृष्णा यादव (28) पुत्र रामविलास भी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इससे दबंग पक्ष और अधिक मनमानी पर उतारू हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, सुदामा यादव की तरफ से तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। —————————— ये खबर भी पढ़ें योगी के सामने किसान बोला-सवा लाख का चश्मा पहनता हूं, बाराबंकी में 30 हजार को रोजगार दे रहा सीएम योगी शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फॉर्म हाउस पर ‘खेती की बात खेत पर’ किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। कहा- मैंने खेती और सरकार की बदौलत ही आज सवा लाख रुपए का चश्मा पहन रखा है। मजदूरों को सालाना 2 करोड़ की मजदूरी दे रहा हूं। ये सब खेती और सीएम योगी की बदौलत संभव हो सका है। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/Bxlbsqg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *