DniNews.Live

जर्जर बिजली की लाइनें बनी खतरा:रायबरेली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली के खीरों क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। कलुवा खेड़ा पावर हाउस से जुड़ी 11000 वोल्ट की जर्जर और लटकती बिजली लाइनें ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभाग से शिकायत की है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और बिजली विभाग के कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। जिससे विभागीय उदासीनता साफ दिखती है। एक्शन न होता तो हो सकता था नुकसान हाल ही में इलाके में एक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर एक्शन न लिया होता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विभाग से जर्जर बिजली लाइनों को तुरंत ठीक करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *