DniNews.Live

आगरा में थ्रेशर मशीन की चपेट में आया बच्चा:तिरपाल के साथ मशीन में चला गया, कटकर हुई मौत

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला मानसिंह ने सरसो की कुटाई के दौरान भयानक हादसा हो गया। मशीन के पास चादर पर लेटा 2 साल का मासूम थ्रेशर की चपेट में आ गया। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना गुरुवार शाम की है। नगला मानसिंह निवासी आकाश अपने परिजनों के साथ सरसो कुटवाने के लिए खेत पर गए थे। उन्होंने अपने 2 साल के बेटे मानव को थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लिटा दिया। इसी बीच अचानक मशीन चलने लगी। मशीन चलने से तिरपाल मशीन के क्रॉस में आ गया। इससे पूरी तिरपाल मशीन में खींचती चली गई। तिरपाल के साथ बच्चा भी मशीन में चला गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मासूम मानव मशीन की चपेट में आ गया। परिजनों ने तत्काल मशीन को रोका। खून से लथपथ बच्चे को बाहर निकाला। मगर, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मानव उनका इकलौता बेटा था। हादसे की जानकारी पर गांव के लोग भी पहुंच गए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *