मथुरा के सतोहा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संघर्ष में चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार को अचानक बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से घरों की छतों और गलियों से अंधाधुंध पत्थरबाजी की गई। कुछ लोगों को तमंचे लहराते और फायरिंग करते भी देखा गया। यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत स्पष्ट दिख रही है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया है। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में कोई तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो। गांव में फिलहाल तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
https://ift.tt/u21wBFL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply