DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कर्मचारी से विजय सिन्हा बोले- थरथराओ मत, जवाब दो:15 दिन में निपटा लो, नहीं तो थरथराने का मौका नहीं दूंगा; जमीन से जुड़ी शिकायतें सुनीं

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने शुक्रवार को अपने आवास पर जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक कर्मचारी मंच पर ही थरथराने लगा। भूमि सुधार से जुड़े एक मामले में विजय सिन्हा ने मंच पर भी कर्मचारी की क्लास लगा दी। जिसके बाद वह कांपने लगा। इस पर विजय सिन्हा ने कर्मचारी को कहा कि कांपो नहीं, डरो नहीं। दरअसल, भूमि परिमार्जन से जुड़ा मामला पटना के फुलवारीशरीफ के सिमरा थाना जानीपुर का था। इससे पिछले लंबे अरसे से आवेदक का काम नहीं हुआ था। इसी पर विजय सिन्हा ने कर्मचारी से सवाल किया तो वह मंच पर थरथराने लगा। विजय सिन्हा ने राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों से कहा 15 दिन का समय दे रहा हूं। इसके बाद थरथराने का टाइम भी नहीं मिलेगा। मौके से आई 3 तस्वीरें देखिए…. ऑन-द-स्पॉट समाधान का दावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘यह नई सरकार की नई शुरुआत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि जमीन से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान हो। संवाद के दौरान आने वाली शिकायतों का ऑन द स्पॉट निदान किया जाएगा। एक-एक विषय पर मैं खुद संज्ञान लूंगा।’ हम भौकाल नहीं, समाधान की राजनीति करते हैं डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि ‘हम भौकाल नहीं बनाते हैं। भौकाल से समस्या पैदा होती है। हम सरोकार और सहयोग से समाधान करते हैं। पटना में हर सप्ताह एक दिन भूमि संबंधी मामलों की नियमित सुनवाई की जाएगी। यह संवाद सिर्फ पटना में ही नहीं रुकेगा, बल्कि पूरे बिहार के सभी जिलों में भूमि सुधार संवाद आयोजित किया जाएगा ताकि हर पीड़ित को न्याय मिल सके।’ जमीन विवाद को बीमारी की तरह बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘इसे जितनी देर तक लंबा खींचा जाता है, उतनी ही तकलीफ बढ़ती है। इसलिए दाखिल–खारिज जैसे मामलों को सबसे पहले प्राथमिकता में निपटाया जाएगा। ‘ भूमि सुधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार सरकार ने नई पहल की शुरुआत की है। उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने आवास पर ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’ का शुभारंभ किया। पटना के कई अंचलों से बड़ी संख्या में भूमि से जुड़े विवादों से परेशान लोग इस संवाद में पहुंचे। सभी CO, उप समाहर्ता और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में सभी अंचलों के अंचलाधिकारी (CO), उप समाहर्ता, राजस्व कर्मचारी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। विजय सिन्हा ने कहा कि राजधानी पटना से इस संवाद की शुरुआत की गई है। आगे हर जिले में ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि जमीन संबंधी समस्याओं का निपटारा तेजी से हो सके। इन मुद्दों को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज करें विजय सिन्हा ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वे सबसे पहले— उन्होंने कहा कि जिन लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, उनकी शिकायतें प्राथमिकता पर ली जाएंगी।


https://ift.tt/CikJ3Ky

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *