जौनपुर में एक रेल कर्मी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को सुबह डयूटी आया था। दोपहर में वाराणसी–जफराबाद रेल प्रखंड पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। हादसे में उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। आसपास की सूचना पर रेलवे पुलिस पहुंचे। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कंचन ने लिखा है- मैं कंचन अपने ससुराल वाले के वजह से अपनी जान दे रहा हूं। मेरी पत्नी के मामा, उसके पापा और मौसा तीनों मुझे परेशान कर रहे थे।आज शाम को सभी ने मिलकर मुझे बहुत अधिक परेशान किया और 1,00,000 रुपये की मांग कर रहे थे। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव रेलवे स्टेशन का है। अब जानिए पूरा मामला लहंगपुर अटहनू गांव में कंचन यादव(27) पुत्र मोखई यादव के साथ रहते थे। कंचन यादव 2013 से रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। उसने अपने पिता के स्थान पर नौकरी प्राप्त की थी। उसके पिता ने सेवा निवृत्ति से कुछ वर्ष पूर्व स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरी अपने बेटे को दे दी थी। कंचन की शादी 2021 में मड़ियाहूं क्षेत्र के दुहावर गांव में हुई थी। जिसकी ढाई साल की एक बच्ची भी है। शादी के कुछ समय बाद पत्नी और उसके ससुराल वाले पैसे के लिए परेशान करने लगे। लेकिन सब कुछ चलता रहा। 12 दिसंबर को घर से ड्युटी पर निकला था। दोपहर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। हादसे में उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कंचन ने लिखा है—मैं कंचन अपने ससुराल वाले के वजह से अपनी जान दे रहा हूं। मेरी पत्नी के मामा, उसके पापा और मौसा तीनों मुझे परेशान कर रहे थे।आज शाम को सभी ने मिलकर मुझे बहुत अधिक परेशान किया और 1,00,000 रुपये की मांग कर रहे थे। यह लेटर रेलकर्मी ने 11 दिसंबर को लिखा था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जलालपुर थाने पर पहुंच गए। मां मंजू देवी, पिता मोखई यादव और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जलालपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://ift.tt/dq8fkTV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply