जमुई में उत्पाद पुलिस ने एक एंबुलेंस से दो लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी, जिसे एंबुलेंस में एक तहखाना बनाकर छिपाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को जमुई शहर के शास्त्री कॉलोनी के समीप, जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान देवघर जिले के निवासी चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। खेप जमुई के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही थी उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक एंबुलेंस जैसे वाहन में शराब की बड़ी खेप जमुई के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने सादे कपड़ों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन से एंबुलेंस का सायरन भी मिला चेकिंग के दौरान, शास्त्री कॉलोनी के पास एक एंबुलेंस जैसे दिखने वाले वाहन को रोका गया। उसकी गहन तलाशी लेने पर, वाहन के अंदर बने एक गुप्त तहखाने से दो लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई। वाहन से एंबुलेंस का सायरन भी मिला है। यहां शराब की तस्करी अक्सर फिलहाल, गिरफ्तार शराब तस्कर से थाने में पूछताछ की जा रही है। जमुई झारखंड से सटा होने के कारण यहां शराब की तस्करी अक्सर होती रहती है। उत्पाद पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद, शराब तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है।
https://ift.tt/B92QnqW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply