DniNews.Live

लखनऊ में फोन कर देह व्यापार के लिए बनाया दबाव:मना करने पर घर में घुसा, जान से मारने की धमकी दी; महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में महिला से फोन पर अभद्रता और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बार-बार कॉल कर गाली-गलौज की और बाद में घर तक पहुंच गया। सुबह 8 बजे आया पहला कॉल गोमती नगर विस्तार निवासी महिला ने बताया कि 26 मार्च की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जग्गनाथ बताया। शुरुआत में गलत नंबर कहकर बात खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद लगातार कॉल करने लगा। पैसे का लालच देकर देह व्यापार के लिए दबाव आरोप है कि आरोपी ने महिला को देह व्यापार करने के लिए उकसाया और बदले में पैसे देने की बात कही। मना करने पर उसने भद्दी गालियां दीं और मानसिक दबाव बनाने लगा। घर तक पहुंचा आरोपी, महिला में दहशत पीड़िता का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उसके घर तक पहुंच गया। वहां भी उसने अभद्रता की। पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *