हाथरस के मुरसान के सादाबाद मार्ग पर पटाखास गांव के निकट एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। गंभीर घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। देखिए 3 तस्वीरें…. अब जानिए मामला…. मुरसान के सादाबाद मार्ग पर पटाखास गांव के निकट एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुर महावत पुर सादाबाद निवासी राम प्रकाश (पुत्र नन्नूमल), विष्णु (पुत्र मनवीर) और सुरेश (पुत्र नेहना) एक बाइक पर मुरसान से सादाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुरेश (32 वर्ष, पुत्र नेहना) को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों, राम प्रकाश और विष्णु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
https://ift.tt/hOIKGJc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply