DniNews.Live

मऊ में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप:पंपों पर लगी लंबी कतारें, लिमिट तय; लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

मऊ में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही शुक्रवार सुबह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने ईंधन वितरण पर सीमा तय कर दी है। शुक्रवार सुबह से ही विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर ईंधन वितरण सीमित कर दिया गया है। बाइक सवारों को 100 रुपये और चार पहिया वाहन चालकों को 200 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ईंधन मिल सके। देखिए 3 तस्वीरें… जिले में कुल 104 पेट्रोल पंप संचालित हैं। कुछ पंपों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन कई स्थानों पर भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घोसी चीनी मिल के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे किसी को असुविधा न हो। जिला पूर्ति विभाग भी लगातार पंपों की निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि देवरिया और बलिया सीमा से लगे क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंपों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक रूप से ईंधन न दिया जाए, जबकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *