गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, इसलिए सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी पहचानने से इन्कार कर दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बौलिया कालोनी में स्थित पोखरे के पास एक पेड़ पर सुबह युवक की लटकी लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस के साथ ही मौके पर एसपी सिटी निमिष पाटील भी पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि बॉडी को देखने से सुसाइड की आशंका लग रही है। शव के पास्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहचान कराने के लिए आस-पास के थानों में भी फोटो भिजवाई जा रही है।

Leave a Reply