गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरों ने शटर उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। कैश और 10 लाख रुपये के मोबाइल ले उड़े। शक्रवार सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि पूरे सामान की लिस्ट बनाकर थाने में चोरी की तहरीर दी जाएगी। शटर उखाड़कर मोबाइल शॉप में घुसे चोर गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र के डासना काठ पुलिया स्थित यूनिक मोबाइल स्मिथ के नाम से शॉप है। गुरुवार देर रात चोरों ने शटर उखाड़कर लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता आज सुबह दुकानदार को लगा। जब वह दुकान खोलने पहुंचे, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। वेव सिटी पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।

Leave a Reply