पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन के बाद उनके घर पर लगातार श्रद्धांजलि देने के लिए राजनेता पहुंच रहे हैं। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह पहले पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने यहां पर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं प्रकट की। इसके बाद उन्होंने श्रीप्रकाश जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन कानपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से कानपुर ने बड़ा नेता खोया है, जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। कांग्रेस से ज्यादा भाजपाई पहुंच रहे कानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन के बाद से लगातार भाजपा के नेताओं का उनके घर पर जमावड़ा लग रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री और कद्दावर नेता रहने के बाद भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का कोई भी पदाधिकारी अभी तक कानपुर नहीं पहुंचा। जिसकी चर्चाएं शुक्रवार को होती रही। श्रीप्रकाश जायसवाल को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता था। उनके निधन होने पर यह माना जा रहा था कि राहुल गांधी कानपुर आएंगे और उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई भी कद्दावर नेता कानपुर नहीं पहुंचा। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ही बीते दिनों कानपुर पहुंचे थे। डिप्टी सीएम बोले, पीएम मोदी ने भी जताया दुख प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि भाजपा स्व. श्रीप्रकाश जायसवाल के परिवार को अपना परिवार मानती है। भाजपा उनके परिवार के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर संवेदनाएं जतार्इ हैं और अपना संदेश भेजा है। जो उन्होंने परिवार तक पहुंचाया है। डिप्टी सीएम के साथ भाजपा के एमएलसी सलिल विश्नोई, क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत विभिन्न भाजपाई पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की।
https://ift.tt/SPB9OK1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply